रामनगर: अब कार्बेट पार्क में 14 जून के बाद पर्यटकों को नाईट स्टे की सुविधा नहीं मिल पायेगी। आपको बता दें कि कार्बेट प्रशासन ने अपनी वेबसाइट को बुकिंग के लिए 14 जून तक के लिए खोल दिया है। यानी 14 जून तक ही पर्यटक कार्बेट पार्क में नाइट स्टे कर सकता है।
कार्बेट पार्क के ढिकाला समेत सभी पर्यटन जोन में 15 जून से 15 नवंबर तक नाइट स्टे मानसून सीजन की वजह से बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा डे विजिट के लिए बिजरानी पर्यटन जोन भी 30 जून को बंद हो जाता है।इन दिनों नाइट स्टे के लिए ढिकाला, गैरल, न्यू एफआरएच, सर्पदुली, सुल्तान के अलावा बिजरानी, झिरना में अग्रिम कक्ष नाइट स्टे के लिए पर्यटकों ने बुक करा लिए हैं।
पर्यटकों द्वारा अप्रैल के लिए कार्बेट की वेबसाइट पर बुकिंग करा ली है।कार्बेट पार्क में नाइट स्टे इन दिनों पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो चुका है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कार्बेट का रूख करने लगे हैं। दो दिन के भीतर पर्यटकों द्वारा 395 डे विजिट व 15 नाइट स्टे की आनलाइन बुकिंग कराई गई है। कार्बेट पार्क में इन दिनों पर्यटन सीजन पीक पर है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…