देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम के कारण यातायात प्रभावित, पांगी में बर्फबारी और लाहौल में हिमस्खलन

हिमाचल प्रदेश;-  हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। जबकि निचले कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। जिला चंबा के पांगी और भरमौर सहित लाहाैल, किन्नाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। पांगी उपमंडल में बर्फबारी होने से किलाड़-लाहौल राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आधा दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित है।  बर्फबारी से पांगीवासियों की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही हैं। कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में 121 सड़कें अभी भी ठप हैं। शिमला में बादल छाए हुए हैं। चंबा और लाहौल घाटी में बुधवार को हिमखंड गिरे। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार सड़क पर हिमखंड गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई है। मनाली से लेेकर लाहौल तक भी जगह-जगह हिमस्खलन हो रहा है। रामपुर बाजार के नजदीक सफेद ढांक के पास भूस्खलन होने से एनएच पांच बाधित हो गया। इससे सुबह के समय कर्मचारियों और विद्यार्थियों व अन्य लोगों को परेशानी हुई। भूस्खलन के बाद एनएच पर  दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यहां बार-बार भूस्खलन होने से लोग परेशान हैं। इस दौरान लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करना पड़ता है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 मार्च से 16 मार्च 2025 की शाम तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बर्फबारी की संभावना है। जबकि सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू के शेष भागों में गरज के साथ हल्की से  मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं राज्य के पर्यटन स्थलों मनाली, सोलंग घाटी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। 17 मार्च से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।
अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 9.4, कल्पा 2.0, धर्मशाला 6.7, ऊना 10.4, नाहन 12.8, केलांग -0.9, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, मनाली 6.7, कांगड़ा 12.9, मंडी 11.9, बिलासपुर 12.7, डलहाैजी 8.7, कुकुमसेरी -1.3, सेऊबाग 9.0, बरठीं 11.8, सराहन 5.0, पांवटा साहिब 17.0, देहरा गोपीपुर 15.0 व  ताबो में -5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार गया ।  बिलासपुर अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, ऊना में 30.5, कांगड़ा में 29.1, सुंदरनगर में 28.8, मंडी में 28.6, सोलन में 28.0, नाहन में 27.5, धर्मशाला में 26.0, भुंतर में 25.1, शिमला में 21.0 और मनाली में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago