दिल्ली के तिमारपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि पुलिसकर्मी को भीड़ ने घेर रखा है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात 24 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2:40 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर सूरज पाल सिंह तिमारपुर ट्रैफिक सर्कल में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो लोग वहां से गुजरे और बिना किसी वजह के पुलिसकर्मी से गाली-गलौज करने लगे। जब एसआई सूरज पाल सिंह ने उनके व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो दोनों युवक आक्रामक हो गए। तभी मौके पर मौजूद कुछ और लोग भी उनके साथ मिल गए और पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया।
वहां मौजूद एक शख्स ने पीसीआर को सूचना दी। थोड़ी देर में पीसीआर वैन और बाकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया, जिनके नाम अकबर हुसैन और सलमान है। हालांकि, उनके साथ मौजूद कुछ और लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…