उत्तर प्रदेश

कन्नौज में दर्दनाक हादसा, मुस्तफापुर फैक्टरी में दो श्रमिकों की मौत, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश:-  कन्नौज जिले में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार शाम अचानक जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चारों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से एक युवती को कानपुर रेफर किया गया।  कानपुर ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की शुक्रवार सुबह घर में ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं का गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद से फैक्टरी संचालक ताला बंद कर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला चौकी मुस्तफापुर में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाल एक फैक्टरी संचालित है। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में करीब 70 श्रमिक काम करते हैं। गुरुवार शाम फैक्टरी में अगरबत्ती बनाने का काम चल रहा था।

केमिकल की गंध से हालत बिगड़ी

इसी दौरान अगरबत्ती में इस्तेमाल किए जाने वाले जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला श्रमिकों प्रीती (21), दिव्या (35), गौरी (22) व प्रिया (23) की हालत बिगड़ने लगी। साथी श्रमिकों ने उनके घर पर फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

दो का कानपुर में चल रहा है इलाज

परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से गौरी, प्रीती व दिव्या को परिजन कानपुर लेकर निकल गए। कानपुर ले जाते समय रात करीब 12 बजे कल्याणपुर के पास गौरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रीती व दिव्या को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में हालत बिगड़ी, सुबह हो गई मौत

उधर, दूसरी ओर प्रिया को निजी चिकित्सक के यहां से दवा दिलाकर परिजन घर लेकर चले गए। रात में उसे उल्टियां हुईं और सुबह तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी भी मौत हो गई। हादसे में दो की मौत होने से मोहल्ले में कोहराम मच गया।

फैक्टरी में लटकता मिला ताला

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व सीओ सिटी कमलेश कुमार मृतकों के घर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर अधिकारी जांच पड़ताल करने फैक्टरी पहुंचे, तो वहां ताला लटकता मिला।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही, फैक्टरी में हादसे की वजह और अनियमित्ताओं की जांच करने के लिए फायर सेफ्टी की टीम को भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। –अमित कुमार आनंद एसपी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago