आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 दिसंबर शाम को गांव गुरसौटी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 3 दिसंबर शाम को सादाबाद के विनोबा नगर निवासी 25 वर्षीय आकाश चौधरी उर्फ मंकी पुत्र एवं उनका दोस्त राहुल पुत्र राजवीर उपाध्याय मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ग्राम गुरसौटी से आगे निकली तो सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने मदद कर उनको आगरा के एसएन अस्पताल भिजवाया। वहां आकाश चौधरी की रास्ते में मौत हो गई।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं। इस कारण जनहानि की संभावना बनी रहती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…