उत्तराखण्ड

गंगोत्री नेशनल हाईवे में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत

देहरादून:-  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई स्थानों पर मलबा गिरने से पहाड़ों से पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गए है। वहीं गंगोत्री हाईवे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश इंदौर के तीर्थ यात्री गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे।

सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे। नेशनल हाईवे जगह जगह बंद है। आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू हो गया था।

पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोगो ने घायलों को व अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया था। इधर लगातार हो रही है भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। गंगा और यमुना सहित सहायक नदियों व गाड़ गदेरे उफान पर है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। समस्त देवतुल्य जनता से अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago