उत्तराखंड के रुद्रपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी रोड पर संजय वन के पास एक तेज रफ्तार डस्टर कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। शशांक सुयाल(27) और विनोद तिवारी(38) निवासी आवास विकास हल्द्वानी से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
कार में सवार चार घायल कमल भट्ट, उमेश भट्ट, आशीष कुमार और अमन आर्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश को हायर सेंटर रेफर किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…