उत्तराखण्ड

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत

चमोली जिले के हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर रविवार को एक दुखद हादसे में एक सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा पुलना से लगभग दो किलोमीटर आगे जंगल चट्टी के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, जिला अमृतसर (पंजाब), हेमकुंड यात्रा पर 90 लोगों के जत्थे के साथ आया था। गोविंदघाट थाना प्रभारी विनोद रावत के अनुसार, जंगल चट्टी के पास गुरप्रीत सिंह ने मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर एक पुराने और क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते का उपयोग किया, जो पहले से ही सुरक्षा कारणों से बंद किया जा चुका था।

उसी दौरान रेलिंग पार करते समय वह फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। अत्यंत दुर्गम और खतरनाक इलाके में करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया।

इसके बाद शव को जोशीमठ मोर्चरी भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago