उत्तर प्रदेश

बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत सात की मौत

बिजनौर:-  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, इनमें दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। मृतक धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले हैं। हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे की मौसी, दूल्हे का भाई, ऑटो ड्राइवर समेत सात लोग शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार झारखंड से निकाह करके मुरादाबाद आया था। वहां से घर आने के लिए ऑटो बुक किया था।

जैसे ही ऑटो हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास पहुंचा। कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि धामपुर थाना इलाके के गांव तीबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (25) का बिहार से खुशी (22) के साथ निकाह कर लाया था। वह मुरादाबाद से ऑटो से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो में कुल सात लोग सवार थे, जैसे ही वह फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी ।
ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने  खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब क्रेटा कार चालक घने कोहरे में ओवरटेक कर रहा था।

इन लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि मृतकों में खुर्शीद (65) पुत्र सद्दीक, दूल्हा विशाल(25) पुत्र खुर्शीद, दुल्हन खुशी (22), हल्दौर थाना इलाके के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढ़ू मुमताज(32), साली रूबी (28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्री मुमताज, जिला मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह (45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल हैं। इन सभी की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में आरोपी कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन पुत्र इमरान, सुहेल पुत्र हबीब अली घायल हुए हैं। दोनों घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

सीएम योगी ने किया गहरा शोक व्यक्त

सीएम योगी ने बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago