बिहार:- बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद गोलंबर पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु की है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गये। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…