उत्तराखण्ड

दून में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 की मौत, कप्तान अजय सिंह ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

देहरादून:-  देहरादून करीब 01.33 AM पर ONGC चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना थाना कैंट को प्राप्त होने पर तुरंत ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा, मौके पर एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति मै मिली। कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई हुई थी। मौके पर इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली, जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल तथा इंद्रेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया, जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे, इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों का विवरण

1- गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून
2- कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
3- ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड.
4- नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष
5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष
6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष

घायल
7–सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

अपील :- किशन नगर चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में 6 युवाओं के मृत्यु हो गई, युवा, जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है, दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार मृतकों के परिजनों के साथ है। हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है, दून पुलिस के सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

देर रात्री थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत हुई वाहन दुर्घटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियो से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सिनर्जी हास्पिटल में जाकर वहां उपचाराधीन दुर्घटना में घायल युवक के स्वास्थ्य के सम्बंध में परिजनों तथा चिकित्सकों से वार्ता की गई। ततपश्चात एसएसपी देहरादून द्वारा कोरोनेशन अस्पताल में जाकर दुर्घटना में मृतक युवाओं के परिजनो से मुलाकात कर उन्हे सांतवना दी गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago