राष्ट्रीय

2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने अनुभव किए साझा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार को बिहार कैडर के 2023 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास ‘संकल्प’ में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने प्रशिक्षण के दौरान जिलों में किए गए कार्यों और अनुभवों को मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया। इन प्रशिक्षु अधिकारियों में छह महिलाएं और चार पुरुष अधिकारी शामिल हैं। यह प्रतिनिधित्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इन अधिकारियों में पांच बिहार, चार उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उनके अनुभव सुनकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि आप लोग अभी प्रशिक्षण की अवधि में हैं, इसके बाद पोस्टिंग होगी। सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू कराने में आईएएस अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होती है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जाहिर की कि इस बैच में महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह बहुत ही प्रेरणादायक है। हमें गर्व है कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में सर्वाधिक है। यही नहीं, राज्य की सभी सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे महिला सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे और राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि और विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago