उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वन विभाग में एक एपीसीसीएफ व एसीसीएफ सहित सात आईएफएस के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में एक एपीसीसीएफ व एसीसीएफ सहित सात आईएफएस के तबादले कर दिए गए हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक एसएस सुबुद्धि को वन विकास निगम का प्रभारी प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं, चकराता वन प्रभाग के तहत कनासर रेंज में अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के मामले में डीएफओ उप वन संरक्षक कल्याणी को प्रभाग से हटाते हुए वन मुख्यालय अटैच किया गया है। इस संबंध शुक्रवार देर शाम शासन स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं। वन विकास निगम में 31 अगस्त को केएम राव प्रबंध निदेशक पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद खाली हुई कुर्सी वरिष्ठ आईएफएस एसएस सुबुद्धि को सौंपी गई है। वे राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशक के पद पर भी रहेंगे।

इधर, अवैध कटान मामले में आखिरकार डीएफओ चकराता कल्याणी को भी हटाकर मुख्यालय अटैच किया गया है। उनकी जगह डीएफओ अपर यमुना डिवीजन बड़कोट मयंक शेखर झा को चकराता का डीएफओ बनाया गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक चकराता में वन संरक्षक यमुना वृत्त डॉ. विनय भार्गव की रिपोर्ट में हरे पेड़ों का व्यापक अवैध कटान मिला था। इसके अलावा माफिया तंत्र व वन कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई। इसके बाद अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसी के आधार पर सरकार ने जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए डीएफओ कल्याणी का हटा दिया।

वहीं सीसीएफ निशांत वर्मा से भी नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व निदेशक का चार्ज वापस लेते हुए सीसीएफ मानव संसाधन, सीसीएफ वन्यजीव संरक्षण का चार्ज दिया गया है। वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा से वन एवं पर्यावरण का दायित्व हटाते हुए वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनि की रेती और निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा राजाजी पार्क में उप निदेशक कहकशां नसीम को भी अपर सचिव वन बनाया गया है। वहीं उप वन संरक्षक डॉ. अभिलाषा को डीएफओ अपर यमुना डिवीजन बड़कोट का चार्ज दिया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago