उत्तराखण्ड

परिवहन निगम दिवाली पर हुआ मालामाल, एक दिन में रिकॉर्ड 2.62 करोड़ रुपये की आमदनी

पिछले कई माह से गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहे परिवहन निगम प्रबंधन ने दिवाली के मौके पर थोड़ी राहत की सांस ली है। परिवहन निगम अफसरों की मानें तो दिवाली से दो दिन पहले शनिवार को जहां परिवहन निगम की बसों में हजारों की संख्या में यात्रियों ने सफर किया, वहीं निगम को एक दिन में ही यात्री किराए के तौर पर रिकार्ड 2.62 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।

 

साथ ही देहरादून मंडल में सबसे अधिक 1.50 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। परिवहन निगम के देहरादून मंडल के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि दून आईएसबीटी, पर्वतीय डिपो, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और कोटद्वार जैसे डिपो में शनिवार को बड़ी संख्या में यात्रियों ने सफर किया और एक दिन में ही रिकॉर्ड 1.50 करोड़ रुपये की आमदनी राहत देने वाली बात है।

 

 

गुप्ता के मुताबिक, दिवाली के बाद एक बार फिर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी जिसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि शनिवार को अचानक आईएसबीटी में यात्रियों की संख्या बढ़ गई, जिसके चलते 11 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। बरेली, मुरादाबाद, नई दिल्ली के यात्री शामिल थे। जहां शनिवार को आईएसबीटी में यात्रियों की भारी भीड़ रही, वहीं रविवार को बेहद कम यात्रियों ने सफर किया। ऐसे में परिवहन निगम प्रबंधन को अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ी।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago