उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम ने दिया दीपावली का तोहफा

दीपावली का तोहफा : उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम ने दीपावली बोनस और तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। शुक्रवार को हुई निगम की बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले हुए। परिवहन निगम मुख्यालय में निगम के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी के अलावा निगम के एमडी रोहित मीणा व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

 

बैठक में बताया गया कि परिवहन निगम ने सितंबर तक का वेतन और अगस्त तक रिटायर हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी व नगदीकरण का भुगतान कर दिया है। सितंबर में निगम को 16 करोड़ 90 लाख रुपये का लाभ हुआ। बैठक में तय किया गया कि निगम अपने डीजल पंप के साथ ही अब इंडियन ऑयल के माध्यम से रिटेल पंप भी लगाएगा। परिवहन निगम ने बोर्ड बैठक में निगम कर्मचारियों को तीन प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया।

 

इस प्रकार अब निगमकर्मियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है। वहीं, बोर्ड बैठक के बाद निगम ने कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने का आदेश भी जारी कर दिया। इसके तहत 4800 ग्रेड वेतन तक वाले कर्मचारियों को निगम छह हजार 908 रुपये का दीपावली बोनस देगा। इसका भुगतान निगम के नियमित कार्मिकों को डिपो की दैनिक आय से किया जाएगा। वहीं, निगम के विशेष श्रेणी, संविदा ड्राइवर-कंडक्टरों एवं तकनीकी कर्मियों को 1184 रुपये दीपावली बोनस दिया जाएगा। बोनस के लिए अप्रैल से ड्राइवर-कंडक्टरों का मैदानी मार्गों पर 56 हजार किलोमीटर, पर्वतीय मार्गों पर 36 हजार किलोमीटर और मिश्रित मार्गों पर 46 हजार किलोमीटर चलना जरूरी होगा।

पर्वतीय मार्गों पर बसों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने अनुबंधित बसें चलाने का निर्णय लिया है। बोर्ड बैठक में निगम की वित्तीय वर्ष 2021-22 की बैलेंस शीट को भी अनुमोदन दिया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago