उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने कसी कमर

देहरादून: चारधाम यात्रा में चलते वाली सभी गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड के साथ जीपीआरएस अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके लिए वाहन चालकों को 31 मई तक का समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी कोई जीपीआरएस नहीं लगवाता है तो उसका ट्रिप कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही रोडवज बस से दुर्घटना में मृतकों को मिलने वाली राशि एक लाख से बढ़ाकर सात लाख कर दी गई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ ही रोटेशन समिति, निजी ट्रांसपोर्ट और तमाम यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसकी जानकारी पत्रकारों को देते हुए परिवहन मंत्री ने किया कि बैठक में परिवहन विभाग की पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और उनके लिए व्यवस्थाएं मुहैया आदि को लेकर चर्चा हुई। इस बार सचल दल का गठन भी किया गया है। खुद मंत्री चंदन रामदास ने भी अपने स्तर पर निरीक्षण करने की बात कही है। परिवहन मंत्री ने सभी अधिकारियों को व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित परिवहन यूनियनों के पदाधिकारियों ने सुझाव दिए है कि उन्हें ग्रीन कार्ड के साथ जीपीआरएस लगाने के लिए 31 मई का समय दिया जाए।

जिनकी मांगें विभाग ने मान ली है और उनके ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। साथ ही उन्हें जीपीआरएस लगाने का समय 31 मई तक दिया गया है। अगर 31 मई तक जीपीआरएस नहीं लगाया गया तो उनका ट्रिप कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस दुर्घटना में मृतकों को दी जाने वाली राशि पर भी निर्णय लिया गया है। अब मृतकों को परिवहन विभाग 7 लाख रूपये तत्काल देगा। उन्होंने कहा कि इसमें 5 लाख परिवहन निगम व 2 लाख परिवहन विभाग देगा। इसी क्रम में मसूरी में हुई रोडवेज की बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 7 लाख रूपये तत्काल दे दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि पहले मजिस्ट्रीयल जांच के बाद यह राशि दी जाती थी लेकिन अब यह राशि तत्काल दी जाएगी। मजिस्ट्रीयल जाचं जरूरी हुई तो तभी कराई जाएगी। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की एक अहम भूमिका है।

ऐसे में परिवहन विभाग को अपनी तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। ताकि, चारधाम यात्रा के दौरान कोई कमियां न रहें। साथ ही इस बार चारधाम यात्रा के लिए रोटेशन समिति की 1500 गाड़ियां, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से 3200 गाड़ियां, केमू की 100 और 100 गाड़ियां रोडवेज की लगाई जा रही हैं। इसके अलावा काफी संख्या में निजी वाहन भी रहेंगे। परिवहन विभाग ने भी 350 गाड़ियों की अतिरिक्त व्यवस्था की है।, चारधाम यात्रा के लिए 40 एस्कॉर्ट दल भी बनाए गए हैं, जो यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा के मद्देनजर काम करेंगे। साथ ही लोगों को इस बाबत जागरूक भी करेंगे। ताकि, सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा काफी ऐतिहासिक रहने वाली है। क्योंकि, इस बार पिछले सीजन की तमाम कमियों को दूर करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। इतना ही नहीं इस बार तमाम नई चैकियां भी गठित की गई हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago