उत्तराखण्ड

भद्रकाली चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग हुई सक्रिय

बीते दिन  परिवहन आयुक्त  रणवीर चौहान द्वारा परिवहन विभाग की यात्रा चेक पोस्ट भद्रकाली का निरीक्षण किया गया। भद्रकाली चेक पोस्ट पर गंगोत्री और यमुनोत्री जा रहे व्यावसायिक यात्री वाहनों को ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच के लिए रोका जाता है। भद्रकाली से बद्रीनाथ- केदारनाथ हाईवे के वाहन भी होकर गुजरते हैं। वाहनों की भारी भीड़ के कारण आज अत्यधिक जाम की स्थिति थी। परिवहन आयुक्त द्वारा चेकपोस्ट प्रभारी को निर्देश दिए गये कि वाहनों की जांच इस प्रकार की जाय कि जाम की स्थितियां उत्पन्न न हों। वाहनों के ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड की फोटो खींच ली जाय व वाहनों को जाने दिया जाय। वाहनों की प्रविष्टि बाद में की जाय। साथ ही उनके द्वारा भद्रकाली चेकपोस्ट को भद्रकाली – नरेंद्रनगर मार्ग पर अन्यत्र स्थान्तरित करने हेतु स्थान को चिन्हित करने हेतु भी निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के समय संयुक्त परिवहन आयुक्त  एस0के0 सिंह, आर0टी0ओ0 प्रशासन देहरादून श्री डी0सी0 पठोई, ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन ऋषिकेश  अरविंद पांडेय, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन ऋषिकेश  मोहित कोठारी, ए0आर0टी0ओ0 टिहरीश्री चक्रपाणि मिश्र उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago