उत्तराखण्ड

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने सचिव परिवहन को खनन से जुड़े वाहनों की सरेंडर अवधि 2 माह के लिए बढ़ाने के दिए निर्देश

विभिन्न नदियों से निकलने वाले खनन की खरीद न होने के चलते खनन व्यवसायियों को हो रहे भारी नुकसान को देखते हुए विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर गौला एवं नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों की सरेंडर अवधि बढ़ाए जाने को लेकर पत्र सौंपा जिस पर परिवहन मंत्री ने परिवहन सचिव को 2 माह की अवधि के लिये वाहनों की सरेंडर अवधि बढ़ाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।

देहरादून जाकर परिवहन मंत्री चंदन राम दास के आवास में जाकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने उनसे भेंट करते हुए कहा कि गौला नदी के सभी गेटों से सम्बन्धित गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्षों द्वारा उन्हें संयुक्त प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि गौला एवं नन्धौर नदी में खनन से जुड़े वाहनों को रिलीज कराने का समय आ गया है, स्टोन क्रेशरों का रेता बजरी विक्रय न हो पाने के कारण स्टोन क्रेशरों द्वारा उप खनिज नहीं खरीदा जा रहा है, जिस कारण वाहन स्वामियों द्वारा अपनी गाडियों को रिलीज कराने में असमर्थ होने के कारण परिवहन विभाग से गाड़ियों की सरेंडर अवधि जनवरी तक बढाने हेतु निवेदन किया है ताकि अतिरिक्त कर से बच सकें।

उन्होंने जनहित में गौला एवं नन्धौर नदी में खनन से जुड़े वाहनों की सिरेंडर अवधि जनवरी तक करने की परिवहन मंत्री से मांग की। जिस पर परिवहन मंत्री ने जल्द ही मामले में सकारात्मक करवाई करवाने का उन्हें भरोसा दिलाया। तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए सचिव परिवहन को खनन से जुड़े वाहनों की 2 माह की सरेंडर अवधि बढ़ाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago