उत्तराखण्ड

परिवहन मंत्री चंदन राम दास को मेदांता अस्पताल के लिए किया गया रेफर

बीते दिन विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री चंदन राम दास की अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था, इसके बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत और घबराहट की शिकायत के बाद मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।

 

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास की स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल से दिल्ली मेदांता के लिए रेफर किया गया है, जानकारी के अनुसार परिवहन मंत्री को एयर लिफ्ट कर दिल्ली मेदांता के लिए भेजा जाएगा, वहीं मैक्स प्रबंधन का कहना है कि परिवहन मंत्री को भेजा नहीं जा रहा है, बल्कि उनके परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ले जा रहे हैं।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश के मंत्री, नेता व उनके परिजन कितना विश्वास करते हैं, इसकी बानगी है कि उत्तराखंड के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास को अब दिल्ली मेदांता के लिए एयर लिफ्ट किया जाएगा, मंत्री चंदन राम दास के करीबियों ने इस बात की पुष्टि की है, दूसरी तरफ मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्हें भेजा नहीं बल्कि उनके परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ले जा रहे हैं।

मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि मंत्री चंदन राम दास की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हल्का हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई है, हालांकि इससे जुड़े दूसरे टेस्ट होने के बाद ही इसकी पूरी तरह से पुष्टि हो पाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago