देहरादून:- आज परिवहन मंत्री चन्दन रामदास की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा-2023 की बैठक कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड में सम्पन्न हुई। बैठक में अरविन्द सिंह ह्याँकी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2023 में होने वाली चारधाम यात्रा को निर्बाध एवं सुगम बनाये जाने हेतु विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। चारधाम यात्रा में नियमित व सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने हेतु संयुक्त रोटेसन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन करते हुए, संयुक्त रोटेसन के अन्तर्गत 1584 बसें संचालित (1069 स्टेज कैरिज तथा 515 कान्ट्रैक्ट कैरिज), रोस्टर व्यवस्था से बाहर संचालित 3200 अतिरिक्त बसें (1300 बसें उत्तराखण्ड तथा 1900 बसें अन्य राज्य), यात्रा में परिवहन निगम की 100 बसें संचालित किये जाने के साथ ही यात्रियों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होने पर कुमाऊं मण्डल की 100 बसों की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में अवगत कराया गया कि गत वर्श चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की ओर से जो भी कठिनाईयां हुई थी, उन सभी का निराकरण इस व कर लिया गया है और यह प्रयास किया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पा आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इस हेतु जारी किये जाने वाले ग्रीन कार्ड एवं ट्पिकार्ड को ऑनलाईन करने के साथ-साथ टिप कार्ड को संषोधित करने अथवा निरस्त करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इसके अतिरिक्त वाहनों को चैकपोस्टों पर रूक कर इन्तजार न करना पड़े इसके लिए चैकपोस्टों पर इन्टरनेट/टेबलेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिन्हें ग्रीन कार्ड सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीन कार्ड मोबाईल एप भी विकसित किया जा रहा है, ताकि कोई भी यात्री कभी भी कहीं से भी अपना टिप कार्ड बनावा सके। उक्त मोबाईल एप को षीघ्र ही लॉच किया जायेगा। विभिन्न बस/टैक्सी-मैक्सी, के0एम0ओ0यू0 आदि यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा चारधाम 2023 हेतु तैयारियों एवं वर्तमान में यात्रा मार्गों में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरान्त परिवहन मंत्री द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये गयेः-
इस अवसर पर परिवहन मंत्री द्वारा परिवहन विभाग में नव सृजित मोटरसाईकिल दल/बाईक स्क्वॉड को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त बाईक स्क्वॉड को राज्य के अधिक दुर्घटना वाले जनपदों में तैनात किया गया है और इनके द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अभियोगों में प्रवर्तन की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर एच0डी0एफ0सी0 बैंक के सहयोग से बाईक स्क्वाड को परिवहन मंत्री द्वारा पी0ओ0एस0/ई-चालान मशीनों का वितरण भी किया गया। परिवहन मंत्री द्वारा बाईक दल रवाना करते हुए कहा गया कि उक्त दलों का कार्य केवल चालान करना ही नहीं है, अपितु यात्रा अवधि के दौरान मुख्य रूप से यात्रियों को सजग करना होगा। उनके द्वारा अनावष्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए, यात्रियों को पर्यावरण हेतु भी सजग किया जाये।
बैठक में अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिव/परिवहन आयुक्त, रोहित मीणा, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम, सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुधांशु गर्ग, उप परिवहन आयुक्त, राजीव कुमार मेहरा, उप परिवहन आयुक्त, दिनेश चन्द्र पठोई, उप परिवहन आयुक्त, डॉ0 अनीता चमोला, सहायक परिवहन आयुक्त, समस्त संभागीय एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों के अतिरिक्त संजय शास्त्री , अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन, ऋषिकेश, मनोज ध्यानी, अध्यक्ष यातायात संघ, अनिल बर्गली, बलबीर सिंह नेगी, विजेन्द्र सिंह कण्डारी, जितेन्द्र सिंह नेगी, सुरेश सिंह ढैला एवं राकेश गोयल के अतिरिक्त विभिन्न बस, टैक्सी, स्टेज कैरिज, काॅन्ट्रेक्ट कैरेज एसोसियेशन के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…