राजनीति

ट्रेवल कम्पनियां कर रहीं पासपोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़

ट्रेवल कम्पनियां अपने प्रचार का वो रास्ता अपना रही हैं जो गैरकानूनी तो है ही साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ भी है। आपको बता दें कि कुछ ट्रेवल एजेंट पासपोर्ट के कवर पर अपनी कंपनी का स्टीकर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं ये स्टीकर कई बार कवर पर अंकित राष्ट्रीय चिह्न और सुरक्षा फीचर के ऊपर भी लगे मिल रहे हैं। इससे जहां राष्ट्रीय प्रतीक का अनादर हो रहा है तो वहीं पासपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी खिलवाड़ हो रहा है।

ऐसी खबरें आने के बाद विदेश मंत्रालय के निर्देश पर उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय को इनपुट मिले थे कि कुछ ट्रेवल एजेंट पासपोर्ट के कवर पर अपनी कंपनी का स्टीकर लगा रहे हैं। ऐसा वह आमतौर पर अपनी कंपनी के प्रचार के लिए करते हैं।लेकिन यह एक तरह से भारतीय पासपोर्ट को ये कंपनियां अपने प्रचार का माध्यम बना रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस ओर भी ध्यान दिलाया है कि स्टीकर से राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ का अनादर हो रहा है।

वहीं,पासपोर्ट के बाहरी कवर पर लगे विभिन्न सुरक्षा फीचर को भी नष्ट किया जा रहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि स्टीकर से जहां राष्ट्रीय चिह्न का अनादर हो रहा है, वहीं पासपोर्ट के डुप्लीकेट कॉपी बनाने और विवरण में अन्य गड़बड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए गए सुरक्षा फीचर भी खराब हो रहे हैं। विभिन्न ट्रेवल एजेंटों को इस बारे में आगाह किया गया है साथ ही सभी सहायक पासपोर्ट अधिकारियों और अन्य स्टाफ को भी इस बारे में अवगत कराया गया है। पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी इससे संबंधित जानकारी चस्पा की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago