उत्तर प्रदेश:- राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में तैनात हैं। दोनों के निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने मंगलवार देर शाम जारी कर दिया। ताजा कार्रवाई के बाद पहले से ही विभाग में मची खलबली और तेज हो गई है।
शासनादेश के मुताबिक द सन एंड मून कंपनी का माल लदा ट्रक हरियाणा से हल्द्वानी जा रहा था। 25 अक्टूबर को ट्रक रोककर मेरठ सचल दल इकाई तृतीय की सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश अग्रवाल ने जांच की थी। बताया जाता है कि ट्रक में गिफ्ट आइटम थे। इस मामले में पैसा लेकर ट्रक को छोड़ने की शिकायत हुई थी, जिसके जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विजय कुमार को नियुक्त किया गया है। निलंबन की अवधि तक दोनों अधिकारी अपर आयुक्त ग्रेड-1 झांसी से संबद्ध रहेंगे। इससे पहले 11 वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ये कार्रवाईयां आदेशों का अनुपालन न करने और राजस्व वृद्धि का टारगेट पूरा न करने की वजह से की गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…