अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर में 4 जनवरी को कोहरे के कारण एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला किला निवासी वसीम (19) पुत्र जमालुद्दीन 4 जनवरी सुबह अपनी बहन नूर फातिमा के घर बहीद नगर से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में कोहरे में फिरदाैस नगर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। वसीम अपने परिवार में आठ बहन- भाइयों में सबसे छोटा था। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…