देश-विदेश

भारत-रूस व्यापार पर भड़के ट्रंप के सलाहकार, कहा- अमेरिका के साथ खड़ा हो भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हुई मुलाकात को “शर्मनाक” बताया है। नवारो का कहना है कि भारत को रूस और चीन के बजाय अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और रूस के बीच तेल व्यापार को लेकर अमेरिका की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदने का आरोप लगाया और कहा कि इससे पुतिन की यूक्रेन के खिलाफ जंग को आर्थिक मदद मिल रही है। उनके इस बयान ने भारत-अमेरिका रिश्तों में नई तल्खी ला दी है। पिछले कुछ सालों में भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदना शुरू किया है। नवारो का दावा है कि भारत रूसी तेल को सस्ते दामों पर खरीदकर, उसे रिफाइन करके मुनाफे पर बेच रहा है, जिससे रूस को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हो रहा है।

उन्होंने भारत को “क्रेमलिन का लॉन्ड्रोमैट” तक कह डाला, यानी ऐसा देश जो रूस के लिए पैसों की हेराफेरी कर रहा है। भारत का कहना है कि वह रूसी तेल इसलिए खरीद रहा है ताकि अपने देश में ऊर्जा की कीमतें कम रख सके और बाजार स्थिर रहे। भारत ने अमेरिका के इस कदम को “अनुचित” बताया है, क्योंकि रूस से तेल खरीदने में भारत अकेला नहीं है, चीन भी ऐसा कर रहा है, लेकिन केवल भारत को ही ट्रंप की सेकेंडरी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है।

नवारो ने भारत को “टैरिफ का महाराजा” कहकर तंज कसा और दावा किया कि भारत बड़े अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। उन्होंने भारत के रूसी तेल खरीदने को 50% टैरिफ का कारण बताया है। इसके अलावा, उन्होंने भारत के सामाजिक ढांचे पर भी निशाना साधा और कहा कि “ब्राह्मण सस्ते रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि आम भारतीयों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago