देश-विदेश

ट्रंप का ‘हॉलीवुड बचाओ’ प्लान: गैर-अमेरिकी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा है। तमाम देश ट्रंप के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर अमेरिकी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड मर रहा है। इसलिए यह कदम उठाना जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश के बाहर निर्मित फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाए। अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अन्य देशों द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों के कारण अमेरिकी फिल्म उद्योग बहुत तेजी से मर रहा है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह अन्य देशों का संगठित प्रयास है। यह बाकी सब चीजों के अलावा संदेश और प्रचार है।

ट्रंप ने कहा कि हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को तबाह किया जा रहा है। इसलिए मैं वाणिज्य विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि को अधिकृत करता हूं कि वे हमारे देश में आने वाली किसी भी और सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें, जो विदेशी धरती पर बनी हैं। हम चाहते हैं कि फिर से अमेरिका में फिल्में बनें। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह टैरिफ विदेशों में फिल्में बनाने वाली विदेशी या अमेरिकी निर्माण कंपनियों को लक्षित करेगा या नहीं।

ये जरूर साफ है कि अमेरिका अपने यहां आने वाली फिल्मों में मामूली कटौती करेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित कई देशों पर व्यापक पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की। इसके बाद नौ अप्रैल को ट्रंप चीन और हॉन्गकॉन्ग को छोड़कर नौ जुलाई तक टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित करने की घोषणा की थी। क्योंकि लगभग 75 देशों ने व्यापार सौदों के लिए अमेरिका से संपर्क किया था। हालांकि इन देशों पर लगाया गया 10 प्रतिशत का बेसलाइन टैरिफ अभी भी प्रभावी है। इसके अलावा स्टील, एल्युमीनियम और ऑटो कलपुर्जों पर 25 प्रतिशत शुल्क भी लागू है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago