अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का उल्लंघन किया है, और अब वह भी व्यापार के मामले में चीन के साथ अच्छा और नरम बर्ताव करने वाले इंसान नहीं रहेंगे। ट्रंप ने व्यापार समझौते के उल्लंघन की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये की। सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। हालांकि, इस दौरान उन्होंने फिर से इस बात पर जोर दिया कि चीन ने समझौते का उल्लंघन किया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए गए आयात करों को 90 दिनों के लिए घटा दिया था। अमेरिका ने चीनी सामान पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी सामान पर अपने करों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था।
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ‘बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब ‘मिस्टर नाइस गाइ’ बनने की जरूरत नहीं है।’ ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ में कमी से चीनी अर्थव्यवस्था कुछ राहत मिली और उन अमेरिकी कंपनियों को भी थोड़ी मदद मिली, जिन्होंने कहा था कि पिछली दरों की वजह से उन्हें चीन से सामान लाना मुश्किल हो गया था। राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव को दर्शाती है। ट्रंप चाहते हैं कि उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ से अमेरिका में फैक्ट्रियों और घरेलू निवेश को फायदा हो। ट्रंप प्रशासन ने इस सप्ताह अन्य तरीकों से भी चीन के साथ टकराव को बढ़ाया। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि वह अमेरिका में पढ़ने वाले चीनी छात्रों के लिए वीजा रद्द करना शुरू कर देगा।
वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों के अधिकारियों ने लगभग तीन सप्ताह पहले जिनेवा में बैठक की थी, जिसके बाद से आर्थिक और व्यापार क्षेत्रों में बातचीत जारी है। हालांकि, दूतावास ने यह भी कहा कि चीनी सरकार ने कंप्यूटर चिप क्षेत्र में निर्यात नियंत्रण उपायों के दुरुपयोग और अन्य संबंधित प्रथाओं के बारे में अमेरिका के साथ बार-बार चिंता जताई है। दूतावास ने कहा, ‘चीन एक बार फिर अमेरिका से अपने गलत कार्यों को तुरंत सुधारने, चीन के खिलाफ भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों को समाप्त करने और जिनेवा में उच्च स्तरीय वार्ता में बनी सहमति को संयुक्त रूप से बनाए रखने की अपील करता है।’
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…