हरिद्वार:- बहादराबाद देर रात अलीपुर रोड पर पुराने राइस मिल के पास बाइक सवार युवकों पर दो गुलदारों ने हमला कर दिया। जिसमें से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया। रविवार लगभग रात्रि 8:30 बजे अलीपुर रोड पर तीन बाइक सवार अपने काम से अपने घर लौट रहे थे। जब वह इंटर कॉलेज के पास बने पुराने राईस मिल पर पहुँचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।पीछे से आ रही कार की वजह से गुलदार युवक को छोड़ फरार हो गया।युवकों ने बताया कि एक साथ दो गुलदारो ने मोटरसाइकिल पर हमला किया है। जिसमें लाखन पुत्र संजीव निवासी इब्राहिमपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पीछे से आ रही कार को देखकर गुलदार भागा तब जाकर युवक की जान बची।वही इस सम्बंध में रोहालकी किशनपुर के उप प्रधान मनोज चौहान ने वन विभाग से रात्रि में गश्त लगाने एवं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है।किसी दिन जंगली जानवरों की वजह से बड़ा हादसा ना हो जाए।इसलिए वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…