बलरामपुर:- बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम टेढ़ीपरास के पश्चिम तरफ राप्ती मुख्य नहर के बगल में स्थित रमरमा बाबा कुटी के खंडहर में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। ग्राम प्रधान राम नेवास यादव ने बताया कि रमरमा बाबा की कुटी सैकड़ों वर्ष पुरानी होने के कारण खंडहर में तब्दील हो गई है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। रविवार को कुछ चरवाहों ने कुटी में शावक देखा तो शोर मचाया। हरैया थाने की पुलिस व बरहवा के रेंजर को सूचना दी गई।
इस पर रेंजर राकेश पाठक, वन दरोगा सूरज पांडेय व धीरेंद्र कुमार ने कुटी पहुंचकर दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया। रेंजर ने बताया कि दोनों शावक 15 दिन से कम आयु के हैं। उन्हें कुटी में ही छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…