उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत, उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों पर खासकर बारिश से भारी बोल्डर और मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाहन में  कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों के नाम –

  1. नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष (रेफर)
  2. ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष (रेफर)
  3. प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष

मृतकों के नाम –

  1. रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष
  2. चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष

आज प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट
देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में कई दौर की बारिश देखने को मिली। वहीं सोमवार के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसी स्थिति में इन जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि इन दिनों मानसून चरम पर है। आने वाले दिनों भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago