उत्तराखण्ड

लक्ष्मणझूला में घाट पर नहाने के दौरान दो पर्यटक डूबकर लापता

ऋषिकेश:-   लक्ष्मणझूला के मस्तराम बाबा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान नोएडा उत्तर प्रदेश के दो पर्यटक डूबकर लापता हो गए। जबकि चार पर्यटकों को पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने डूबने से बचा लिया। लापता पर्यटक में शामिल युवती स्टेट बैंक आफ इंडिया की कर्मचारी है, जबकि युवक नोएडा के एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।

रविवार को नोएडा उत्तर प्रदेश के आठ पर्यटक लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे नहाते समय छह पर्यटक गंगा में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने अंकुर आनंद (29 वर्ष) निवासी जगदीशपुर भागलपुर, चाहत (27 वर्ष),श्रेया (17 वर्ष), साक्षी कुमारी (29 वर्ष) निवासी सेक्टर- 74 नोएडा, उत्तर प्रदेश को डूबने से बचा लिया।

इन पर्यटकों में साक्षी की हालत खराब होने पर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। जबकि शेष तीन को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि नेहा (29 वर्ष) निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश तथा साहिल गुप्ता (32 वर्ष) निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश गंगा में डूबकर लापता हो गए।उनके अन्य साथी नमन (19 वर्ष) और अनुप्रिया (20 वर्ष) निवासी सेक्टर- 74 नोएडा उत्तर प्रदेश ने बताया कि सभी आपस में रिश्तेदार तथा दोस्त हैं। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दोनों पर्यटकों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago