देहरादून:- उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, वहीं केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा सहित अन्य जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।
सीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना को दुखद करार दिया है। मुख्यमंत्री ने मौत पर दुख जताते हुए घटना के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि चार धाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से चढ़ते और उतरते समय सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…