रुद्रपुर :- पुलिस लाईन रुद्रपुर एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की अपनी पहली मासिक अपराध गोष्ठी और कर्मचारी सम्मेलन लिया गया। एसएसपी द्वारा सर्वप्रथम डीजीपी उत्तराखंड महोदय के निर्देशों को सम्मेलन में आए सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को अवगत कराया गया । इसके बाद महोदय द्वारा सम्मेलन में आए सभी लोगों से उनकी पारिवारिक और विभागीय समस्याएं पूछी गई और उनका निस्तारण किया गया। महोदय द्वारा सभी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया की पुलिस विभाग एक मर्यादित फोर्स है तथा सभी अधिकारी / कर्मचारी निर्धारित और साफ वर्दी धारण करेंगे तथा अपने से उच्चाधिकारियों को उचित सम्मान देंगे।
सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया की सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो। एसएसपी महोदय द्वारा थानाध्यक्ष कुंडा विक्रम राठौर को हत्या के मुकदमे में गहन पूछताछ कर और फोरेंसिक तकनीक का प्रयोग कर सफल अनावरण हेतु 1000 रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की। । इसके अतरिक्त अच्छा कार्य करने वाले 05 पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…