उत्तराखंड में हो रही भर्ती घोटालों के खिलाफ आज डोईवाला में बेरोजगार युवकों की महारैली के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआई जांच की जानी चाहिए।
यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने सरकार से मांग की है कि तत्काल भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि निरस्त की गई परीक्षाओं को 60 दिन के अंदर दोबारा से कराया जाए। उत्तराखंड विचार मंच के प्रदेश महासचिव संजय बहुगुणा ने कहा कि भर्ती मे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रैली में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल, जिलाध्यक्ष संजय डोभाल, संजय बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, गणेश जुयाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान, मंजू नेगी, तारा देवी यादव, अनदीप नेगी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…