उत्तराखण्ड

कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड क्रांति दल मुख्यमंत्री से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के कई महीनों से लंबित भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की है।  इस संबंध में आज यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।  उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने वेतन भुगतान न होने की स्थिति में यूकेडी ने दीपावली न मनाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि एनएचएम , पीआरडी, मेडिकल कॉलेजों, मनरेगा वित्त पोषित विद्यालयों के कर्मचारियों के अलावा आधा दर्जन विभागो में कार्यरत तमाम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। लंबे समय से वेतन के बगैर जीवन यापन करना इनके लिए काफी कठिन हो चला है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन सचिव राजेंद्र गुसाईं ने बताया कि यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने की स्थिति में दीपावली पर्व न मनाने का फैसला किया है। यूकेडी के संगठन सचिव अशोक नेगी ने चेतावनी दी है कि यदि वेतन भुगतान नहीं किया गया तो यूकेडी इन कर्मचारियों के लिए आक्रोशित होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होगी।

यूकेडी के संरक्षक लताफत हुसैन ने सवाल उठाया कि यदि इतने बड़े स्तर पर इन कर्मचारियों के घर दीपावली मे भी मायूस रहेंगे तो भला हम सब कैसे दीपावली खुशी से मना सकते हैं। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों मे शिवप्रसाद सेमवाल, लताफत हुसैन, राजेंद्र प्रधान, राजेन्द्र गुसाईं, अशोक नेगी, सुमित डंगवाल आदि एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago