उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है, इस कार्यकारिणी में खासकर युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई है, 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए गए।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीड़ी रतूड़ी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी और दीवान सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाया गया है, 12 केंद्रीय उपाध्यक्ष और 9 लोगों को केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, तेज सिंह कार्की को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया, 8 केंद्रीय सचिव, 7 केंद्रीय संगठन मंत्री, 7 केंद्रीय प्रचार सचिव, 7 केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाये गये हैं। शांति प्रसाद भट्ट को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता और 5 लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है, साथ ही मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल और मोहित डिमरी को बनाया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…