उत्तराखण्ड

यूकेपीएससी करने जा रहा पीसीएस परीक्षा में बड़ा बदलाव, अंग्रेजी हो सकती है अनिवार्य

उत्तराखंड:  यूपीएससी का पैटर्न हूबहू होगा तो अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी अनिवार्य हो जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। उत्तराखंड में संघ लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) का सिविल सेवा पैटर्न लागू होने के बाद पीसीएस मुख्य परीक्षा में कई बड़े बदलाव हो जाएंगे। एक ओर जहां उम्मीदवारों को सात के बजाए नौ पेपर देने होंगे तो दूसरी ओर उन्हें एक पसंदीदा विषय चुनने की आजादी भी मिलेगी।

पीएससी का पैटर्न हूबहू लागू हुआ तो अंग्रेजी की अनिवार्यता हो जाएगी। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्री परीक्षा में सी-सैट के पेपर को क्वालिफाइंग कर दिया था, जो कि राज्य की पीसीएस परीक्षा में भी पिछले साल से ही क्वालिफाइंग कर दिया गया था। यानी इन पेपरों में केवल पासिंग मार्क्स लाने होंगे। मुख्य परीक्षा में भी दो पेपर क्वालिफाइंग होंगे, जिनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अभी तक राज्य के पैटर्न के हिसाब से जो सात पेपर होते थे, उन सभी के अंक मेरिट में जुड़ते थे लेकिन नए पैटर्न में नौ पेपर होंगे, जिनमें से सात के अंक ही मेरिट में जोड़े जाएंगे।

परीक्षा विशेषज्ञ प्रयाग आईएएस एकेडमी के निदेशक आरए खान का कहना है कि आयोग अगर अंग्रेजी की जगह हिंदी करे और दूसरे किसी स्थानीय भाषा के पेपर को शामिल करे तो यहां के युवाओं के लिए बेहतर हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न लागू करने से युवाओं को दो अलग परीक्षाओं की अलग तैयारी करने से मुक्ति मिलेगी। उन्हें अपने पसंदीदा विषय में भी परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।

अभी तक यह था उत्तराखंड पीसीएस-मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर- अंक

भाषा- 300
इतिहास- 200
संविधान- 200
भूगोल- 200
अर्थशास्त्र- 200 अंक
विज्ञान- 200 अंक
इथिक्स व एप्टीट्यूड- 200
कुल अंक- 1500

सिविल सेवा के हिसाब से यह हो जाएगा उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर- अंक
भारतीय भाषा- 300(क्वालिफाइंग)
अंग्रेजी भाषा- 300(क्वालिफाइंग)
निबंध- 250
सामान्य अध्ययन-1- 250
सामान्य अध्ययन-2 – 250
सामान्य अध्ययन-3 – 250
सामान्य अध्ययन-4 – 250
वैकल्पिक विषय पेपर-1 – 250
वैकल्पिक विषय पेपर-2 – 250
कुल अंक- 1750
इंटरव्यू- 275 अंक

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago