देश-विदेश

यूक्रेन-रूस युद्ध जारी, अमेरिका ने यूक्रेन को 322 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की दी मंजूरी

तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष आज भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी क्षति के बावजूद रूस यूक्रेन पर हमले तेज कर रहे है। ऐसे में अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अमेरिका ने यूक्रेन को 322 मिलियन डॉलर (करीब 2,700 करोड़ रुपये) के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। इसमें एयर डिफेंस सिस्टम और बख्तरबंद सैन्य गाड़ियां शामिल हैं।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन पर रूस के हमले तेज हो रहे हैं। उधर, तेज होते हमले के बीच बुधवार को इस्तांबुल में एक बार फिर शांति वार्ता हुई। इस दौरान यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा प्रस्ताव दिया। इसके तहत यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत जल्द कराने की पेशकश की गई है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसमें से 150 मिलियन डॉलर बख्तरबंद गाड़ियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए हैं, जबकि 172 मिलियन डॉलर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के लिए रखे गए हैं। इस प्रस्ताव को कांग्रेस को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेजसेथ ने यूक्रेन को हथियार भेजने पर रोक लगा दी थी ताकि अमेरिका के अपने हथियार भंडार का आकलन किया जा सके। इस फैसले से व्हाइट हाउस भी हैरान रह गया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुख बदलते हुए ऐलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को और हथियार भेजेगा।

वहीं बात मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करें तो ट्रंप ने कहा कि हमें ऐसा करना ही होगा। यूक्रेन बहुत बुरी तरह से हमले झेल रहे हैं, उन्हें अपनी रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें और हथियार देंगे खासकर रक्षात्मक हथियार। ट्रंप ने हाल ही में यूरोपीय देशों को सुझाव दिया कि वे अमेरिका से हथियार खरीदकर यूक्रेन को दें। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह नया सौदा उसी योजना का हिस्सा है या नहीं। गौरतलब है कि 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर युद्ध शुरू करने के बाद से अमेरिका अब तक 67 अरब डॉलर से ज्यादा की सैन्य मदद दे चुका है। ट्रंप की सत्ता में वापसी के बाद यह मुद्दा बार-बार उलझता रहा है क्योंकि उनकी सरकार के कुछ हिस्से और संसद के कुछ सदस्य विदेशी युद्धों में अमेरिकी मदद का विरोध कर रहे हैं। अमेरिका ने अब तक कई बार अपने सहयोगी देशों से यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की है, लेकिन पूर्वी यूरोपीय देश जो खुद रूसी खतरे में हैं, वे ऐसे हाई-टेक सिस्टम देने में हिचकिचा रहे हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बीच बुधवार को इस्तांबुल में एक बार फिर शांति वार्ता हुई। इस दौरान यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा प्रस्ताव दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत जल्द कराने की पेशकश की गई है। यूक्रेन के मुख्य वार्ताकार रुस्तेम उमेरोव ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों की बैठक अगस्त के अंत तक हो सकती है और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।

हालांकि रूस की ओर से उम्मीदों को ठंडा करते हुए प्रमुख वार्ताकार व्लादिमीर मेदिंस्की ने कहा कि दोनों पक्षों की बातचीत लंबी चली लेकिन उनके विचार अब भी काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत आगे भी जारी रहेगी। रूस और यूक्रेन 1,200-1,200 युद्धबंदियों की अदला-बदली करेंगे। रूस 3,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव लौटाने को तैयार है। रूस ने 24 से 48 घंटे की अस्थायी युद्धविराम की पेशकश की ताकि घायलों को निकाला जा सके और मृत सैनिकों के शव उठाए जा सकें। उधर तुर्की ने भी स्थायी युद्धविराम और शांति समझौते की अपील की, लेकिन रूस ने किसी बड़े बदलाव की उम्मीदों को फिलहाल टाल दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago