देहरादून :- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पर्चा लीक कर लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही सरकार से भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
शुक्रवार को कचहरी स्थित उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाए। बेरोजगार सड़क पर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन उनकी आवाज को प्रशासन कुचलने का प्रयास कर रहा है।
आंदोलन को समाप्त करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उक्रांद नौजवानों की लड़ाई सड़क पर लड़ेगी। बताया प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ कुठाराघात किया जा रहा है। चेतावनी दी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच न करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर उक्रांद के महानगर अध्यक्ष प्रवीनचंद रमोला, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ,किरण रावत ,बृजमोहन साजवाण, राजेंद्र बिष्ट, अंकेश भंडारी, भोला चमोली, गजेंद्र नेगी, राजराजेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…