अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले के बाद आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वे 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिसंबर 2021 में 4 और 5 दिसंबर ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा आयोजित करवाई थी, जिसमें 916 पदों के लिए तकरीबन 1 लाख 90 हजार लोगों ने परीक्षा दी थी, इस परीक्षा का रिजल्ट भी आउट हो गया था, जिसके बाद डॉक्यूमेंटेशन की कार्रवाई चल रही थी, लेकिन तभी एसटीएफ ने इस परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा किया, बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…