पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं। प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था।
सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…