उत्तराखण्ड

सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट के छात्र छात्राओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किये ट्रैक सूट वितरित

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 31 जनवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस की पूर्व बेला पर सेवा सप्ताह के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल गढ़ी कैंट देहरादून में ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों को कोटेक महिंद्रा बैंक के सहयोग से महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 01 हजार ट्रैक सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जा रहा सेवाभाव का कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा जन्म दिवस अपने आप में एक उत्सव होता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहा ऐसे बहुत कम लोग होते हैं,जो सेवा भाव का कार्य करते है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गरीब वंचितों असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहते है, जो उनको अलग बनाती है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी वर्षों में सेवा सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला वृहद स्तर पर किए जाने की भी अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में गरीब वंचितों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा गणेश जोशी द्वारा प्रेरणा दायक कार्य किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्म दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी लम्बी उम्र की भी कामना की।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क्षेत्र के हर एक व्यक्ति से जुड़े है। उन्होंने कहा वह परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वह हमेशा से ही गरीब असहाय लोगों के बीच अपने जन्म दिवस को मनाते आएं है। उन्होंने कहा परिवार में जो भी शुभ कार्य तथा पत्नी या बच्चों का जन्म दिवस को भी समाज के गरीब और असहाय लोगों के बीच मनाकर में जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटते है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से महसूस किया है।

उन्होंने कहा कभी भी अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज अगर गरीब वंचितों के बारें में किसी ने सोचा तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा है। उन्होंने कहा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं है वह गरीब वंचितों को देखते हुए बनाई गई हैं। उन्होंने कहा उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा प्रदेश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा जल्द ही राज्य में यूसीसी लागू होने वाला है। उन्होंने कहा यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के लिए आधुनिक शौचालय निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामग्री के लिए भी घोषणा की गई। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा सप्ताह के तहत टपकेश्वर मंदिर मार्ग पर आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को प्रसाद भी वितरण किया।

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, सीईओ कैंट बोर्ड अभिनव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, संयोजक विष्णु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, वंदना ठाकुर, प्रभा शाह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago