स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, उन्होंने सभी से 13 -15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लागने की अपील की है। वहीं देशभर में लोग अपने घरों , दुकानों ,गाड़ियों ,सरकारी विभागों में सब बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है और तिरंगा भी लगा रहे हैं।
वहीं कैंट विधायक सविता कपूर के नेतृत्व में अनुसंधान एवं नियोजन खंड सिंचाई विभाग देहरादून के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने साथ मिलकर झंडा फहराया इस दौरान उन्होंने तिरंगे झंडे भी वितरित किए। विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना और जन-भागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।
अधिशासी अभियंता राजेश लाम्बा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ये समय हमारे वीरों को याद करने का है।हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।
इस दौरान सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन , अधिशासी अभियंता राजेश लाम्बा , अधिशासी अभियंता केसी उनियाल , सहायक अभियंता दीपक जोशी , सहायक अभियंता नवीन रावत , बी एस अस्वाल , विजय बाम ,अम्बिका चौहान , नीरज तोपाल , प्रिया आदि कर्मचारीगण रहे मौजूद ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…