उत्तराखण्ड

भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अगुवाई मे सैंकडों ऑटो-टैम्पो पर लगाऐ गए पोस्टर

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी देहरादून द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन मे एक नया कैम्पेन “आटो मे सवार-मोदी परिवार” लांच किया गया। कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा के सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री मंच से यह कहते हैं कि पूरा देश मेरा परिवार है तो देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मोदी जी के परिवार का सदस्य है।  महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा युवाओं के साथ ऑटो विक्रमों पर पोस्टर लगाए गए वहीं ऑटो एवं विक्रम चालकों के उत्साह को देखते हुए ऐसा नजर आ रहा था कि आज जहां मोदी जी सभी को अपना परिवार का सदस्य बताते हैं तो आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति भी मोदी जी को अपने परिवार का सदस्य समझता है।

यही कारण है कि 2014 के बाद माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के बीच में काम करते हुए अपने काम के दम पर लोगों के दिलों में अपना स्थान बनाए रखे हुए हैं हम जानते हैं कि आने वाले चुनाव में देश का प्रत्येक व्यक्ति मोदी के समर्थन में अपने मतदान का प्रयोग कर मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संदीप मुखर्जी विपिन खंडूरी युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट तरुण जैन शहजाद खान पवन‌ विक्रम यूनियन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago