उत्तराखण्ड

पुनीत सागर अभियान के तहत दून विश्वविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के 88 कैडेट्स ने रिस्पना नदी में चलाया सफाई अभियान

दून वि.वि., पुनीत सागर अभियान के तहत 11वीं उत्तराखंड बालिका वाहिनी के दून विश्वविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के 88 कैडेट्स ने आज रिस्पना नदी में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान प्रारंभ करने से पूर्व कैडेट्स को संबोधित करते हुए ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर शेरोन ने कहा कि जल संरक्षण आज एक महत्वपूर्ण अभियान है क्योंकि रोज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण नदियों झीलों और सागर का पानी भी प्रदूषित हो रहा है समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जल संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त जलाशयों के निर्माण के लिए सहयोग करें।

इस क्रम में पुनीत सागर अभियान जल प्रदूषण मुक्त नदियों झीलों एवं सागर के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगा। ब्रिगेडियर शेरोन ने कहा कि एक समय ऐसा था जब हम बिना फिल्टर के पानी पीते थे और स्वस्थ रहते थे परंतु बढ़ते जल प्रदूषण के कारण आज प्रत्येक घर में वाटर फिल्टर के बगैर पानी बिना संभव नहीं है इसलिए यह एक महत्वपूर्ण अभियान और जिम्मेदारी पूर्ण कदम है इससे जुड़ कर हम जल संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त जलाशयों के निर्माण की दिशा में अपना सहयोग दे सकते हैं।

उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी कैडेट्स एवं अधिकारियों को बधाई दी। ब्रिगेडियर शेरोन स्वयं रिस्पना नदी तट पर उतर कर सफाई अभियान में जुटे। इस अभियान मे दून विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एच सी पुरोहित, मेजर स्वाति पांडे, लेफ्टिनेंट स्मिता त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट सुमन, डॉ. राजेश भट्ट, गजेंद्र सिंह नेगी, शिव्या रस्तोगी एवं पीआई स्टाफ आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और एनसीसी कैडेट्स के साथ रिस्पना नदी तट पर प्लास्टिक और कूड़ा उठाया।

आज के पुनीत सागर अभियान में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रोफ़ेसर सुरेखा डंगवाल ने शिरकत की और कहा कि इस तरह के अभियान के माध्यम से जल को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में समाज में जन जागरण एवं जागरूकता बढ़ेगी और एनसीसी कैडेट के साथ-साथ समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेगा। रिस्पना नदी तट से आज इकट्ठा किया गया कूड़ा वेस्ट वरीयर सोसाइटी को सुपुर्द किया गया।

                                                                                         रिस्पना नदी में सफाई अभियान
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago