देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वात्सल्य योजना के तहत 06 हजार बच्चों के खाते में ऑनलाइन ₹12 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों की सहायता के लिये सामाजिक सहयोग भी लिया जाए।
उन्होंने स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी बनाने के साथ राज्य स्तरीय स्पॉन्सरशिप ट्रस्ट के गठन की संभावना तलाशने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हेतु पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठन एवं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता के प्रसार के भी निर्देश दिए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, हरि चंद्र सेमवाल, एस.एन. पाण्डे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…