उत्तराखण्ड

सीबीआई जांच को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन

देहरादून: बेरोजगार युवाओं ने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं करने का आरोप लगाते हुए आज प्रदर्शन करके अपना रोष जताया।आपको बता दें कि उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं चयन आयोग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नोर्मलाईजेशन पद्धति को समाप्त करने की भी मांग की साथ ही आगामी परीक्षाओं को एक पाली में सम्पन्न करवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया इसमें बड़ी संख्या में युवतियां भी शामिल थीं।

बेरोजगार युवा सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं करने का आरोप लगाते हुए रोष जता रहे थे । युवाओं का कहना है कि तीन पालियों में आयोजित की गयी प्रश्नों को शिलिट कर दिया गया है जबकि कई गलत प्रश्नों को लिया गया है जिससे योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित रह गये हैं।तीन पालियों के अंकों के नॉर्मलाएप्लीशन के बाद अधिकांश संख्या में चयन केवल दूसरी पाली के अभ्यर्थियों का हुआ है और पहली तथा तीसरी पाली में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम है जिससे इस नॉर्मलाएजेशन की पूरी प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह् लगता है। नॉर्मलाएजेशन की प्रक्रिया ने एक ही पाली के कुछ अभ्यर्थियों के अंक बढ़ा दिये गये जबकि उसी पाली के कई अभ्यर्थियों के कम कर दिये गये है। इस आधार पर यह प्रक्रिया पूरी तरह से अपारदर्शी संदेहजनक प्रतीत होती।

युवाओं का आरीोप है कि इससे पूर्व भी फॉरेस्टर की परीक्षा को 18 पालियों में सम्पन्न कराया गया जिसमें 332 प्रश्न को हटाया गया व नार्मलाइजेशन प्रक्रिया जैसी कई अनियमितता देखने को मिली है जिससे उम्मीदवार चयन से वंचित रह जाते है तथा कम अंक वाले अभ्यर्थी चयन पा लेते है।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित की गई कई परीक्षाओं में इस प्रकार की अनियमितताएं देखने को मिली है। उक्त अनियमतताओं के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कई बार आयोग को फटकार लगाई गई है किंतु बावजूद इसके आयोग द्वारा बार बार इस तरह की गलती की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago