उत्तराखण्ड

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया एलान , उत्तराखंड में शुरू होने जा रही हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस

ऋषिकेश:- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन स्थिति में अब जरूरतमंदों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। उत्तराखंड में शीघ्र ही हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (हेम्स) शुरू होने जा रही है। यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गुरुवार को वीडियो व वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (हेम्स) उत्तराखंड से शुरू की जाएगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इसके लिए एक हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश तैनात किया जाएगा, अगर 150 किलोमीटर की परिधि में अगर कोई दुर्घटना होती है तो उस व्यक्ति को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश अथवा किसी अन्य चिकित्सालय में पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने यह भी जानकारी दी कि इस सेवा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय संचालित करेगा। इस हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की वर्तमान में असेंबलिंग की जा रही है, जिसके प्रमाणांकन की कार्रवाई भी जारी है। शीघ्र ही यह सेवा उत्तराखंड को प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब यह उनकी व्यक्तिगत चिंता है इस हेली मेडिकल सर्विस को जल्द से जल्द संचालित किया जाए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उसके बाद हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। बता दें कि एम्स ऋषिकेश में पहले से ही दो हेलीपैड तैयार हैं। उत्तराखंड एक विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। यहां दूर दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से दुर्घटना के घायलों तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को चिकित्सालय पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मिलने से यह चुनौती काफी हद तक आसान हो जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago