केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे।
औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे।
मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। शुक्रवार को वह वापस देहरादून पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…