देहरादून : अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है।उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…