केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे आज बिहार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद वह पहली बार बिहार आ रही है। अमित शाह की यह यात्रा विधानसभा चुनाव को जोड़ देख जा रहा है। गृह मंत्री शनिवार शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय जाएंगे। यहां वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करेंगे।
बापू सभागार में गृह मंत्री 823 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां बिहार के 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी और बुनकर सहयोग समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।
पटना में कार्यक्रम समापन के बाद गृह मंत्री अमित शाह गोपालगंज जाएंगे। यहां पर वह सभा को संबोधित करेंगे। बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन का सूत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति के बल पर केंद्रीय गृह मंत्री की एक बड़ी रैली आयोजित करनी है, ताकि गोपालगंज का संदेश बिहार सहित पूरे देश में जाये। उन्होंने बूथ, मंडल और जिला स्तर के सभी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारी में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…